25 Apr 2024, 21:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : गोण्डा में दो युवकों की गला रेतकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 12:38PM | Updated Date: Feb 22 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुरुवार को गायत्री पुरम चौराहे के पास दयानंद नगर के निवासी शिवम और शिवेश खड़े थे। वहां उनकी कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर हमलावरों ने दोनों का गला धारदार हथियार से रेत दिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »