25 Apr 2024, 11:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

रायबरेली पुलिस ने किया दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 8:54PM | Updated Date: Feb 21 2019 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली । उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिला पुलिस ने गुरुवार को बछरावां और सरेनी क्षेत्र से 15-15 हजार रुपये के दो वांछित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  बछरावां पुलिस ने सूचना के आधार पर राजमऊ चौराहे के निकट टेम्पो स्टैंड पर घेराबन्दी कर इनामी बदमाश राजकुमार को गिरफ्तार किया । इस बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज पंजीकृत है, जिसमें यह वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का पुरस्कार घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरेनी पुलिस ने भोजपुर तिराहे पर घेराबंदी कर 15 हजार रुपये के इनामी बलात्कारी गोविन्द लोध को गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश पिछले साल से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था।  उन्होंने बताया कि  गोविन्द लोध उन्नाव जिले के सलेथू गांव का रहने वाला है।  दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »