19 Apr 2024, 11:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

3 मार्च को अमेठी जाएंगे PM मोदी- करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 3:04PM | Updated Date: Feb 21 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जा सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को यहां बताया कि अमेठी में प्रधानमंत्री मुंशीगंज आयुध निर्माणी की असॉल्ट रायफल बनाने वाली नई इकाई का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इससे पहले मोदी को 27 फरवरी को अमेठी के दौरे पर आना था लेकिन बुधवार को उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया। भाजपा की अमेठी इकाई प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी तादाद में लोगों को लाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने बताया कि इसी जनसभा के माध्यम से पार्टी राहुल गांधी के खिलाफ उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में चुनावी अभियान शुरू करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »