24 Apr 2024, 00:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा में फूट-फूटकर रोए सपा विधायक, कहा- कर लूंगा आत्मदाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 12:54PM | Updated Date: Feb 19 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी विधानसभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के आजमगढ़ की मेहनगर सीट से विधायक कल्पनाथ पासवान सदन में फूट-फूटकर रोने लगे। उनके दस लाख रुपए चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण वह परेशान थे। विधायक के अनुसार पिछले एक महीने से ज्यादा हो गया। वह थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काट-काटकर थक गए लेकिन आज तक पुलिस ने कार्रवाई तो दूर उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। वह अपनी विधानसभा में पुलिस की लापरवाही बताते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। इस दौरान उनके आसपास मौजूद दूसरे विधायकों ने उन्हें सांत्वना दी और उनके आंसू पोछे।
 
उन्होंने कहा, अगर 15 दिन में चोरी गया मेरा दस लाख रुपया नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। समाजवादी पार्टी से विधायक कल्पनाथ पासवान सोमवार को विधानसभा में खूब देर तक रोते रहे। उन्होंने कहा कि उनका दस लाख रुपया चोरी हो गया है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक विधायक के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव है तो फिर आम आदमी के साथ यूपी पुलिस क्या करती होगी। विधायक कल्पनाथ ने बताया, उन्हें अपना घर बनवाना था।
 
7 जनवरी को वह लखनऊ गए और यहां अपने बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाले। यह रुपये लेकर वह बस से आजमगढ़ पहुंचे। यहां रोडवेज बस से उतरने के बाद वह शारदा चौक पर स्थित एक होटल में चाय पीने पहुंचे। यहां वह अपने समर्थकों के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने रुपयों से भरा अपना सूटकेस वहीं रख लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »