19 Apr 2024, 14:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस और कार की टक्कर, सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:10AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य शुक्ला ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक एम्बुलेंस जम्मू से शव लेकर पटना जा रही थी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर तोड़कर पलट गई। उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार एम्बेलेंस से टकरा गई।  हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई और छह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों एवं शवों को बाहर निकलवाया । अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एम्बुलेंस में कितने लोग थे। उन्होंने बताया कि मृतकों एवं घायलों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायल बेहोशी की हालत में हैं । सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »