19 Apr 2024, 21:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

शहीद सैनिको के आश्रितों को 25 लाख देगी सरकार : CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 1:04PM | Updated Date: Feb 15 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए फिदायीन हमले में शहीद उत्तर प्रदेश के 12 जाबांजो के आश्रितों को योगी आदित्यनाथ सरकार 25 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले में शहीद जवानों में 12 उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक शहीद के आश्रित को 25 लाख रुपए की मदद और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। प्रवक्ता ने बताया कि शहीदों में शामली के दो तथा चंदौली,महाराजगंज,शामली, देवरिया, मैनपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा,कन्नौज,कानपुर देहात और उन्नाव का एक एक जवान शामिल है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »