18 Apr 2024, 17:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बलिया : रेलवे क्रासिंग का बूम गिरने से युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 12:08PM | Updated Date: Feb 15 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग का बूम गिरने से बाईक सवार की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार देर रात ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुल रहा था कि तभी एक स्कूली बस के धक्के से फाटक का पाईप टूट गया और उसका एक हिस्सा बाईक सवारों पर गिर गया। इस हादसे में बाईक सवार दिग्विजय (22) और बृजेश (24) घायल हो गए। उन्होंने दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दिग्विजय को मृत घोषित कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »