20 Apr 2024, 09:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी जनता: अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 7:07PM | Updated Date: Feb 11 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र की सत्ता से भाजपा को जनता बेदखल करेगी। यहां सोमवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा है कि किसानों और नौजवानो की समस्याओं की समस्याए देश की आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सामाजिक न्याय की दिशा में भी ठोस प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव जनहित की योजनाए लागू की थीं।

उन्होंने कहा है कि सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजनीति को विकास परक बनाने के लिये गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने अक्षय पात्र जैसी सपा सरकार की योजनाओं को अनैतिक तरीके से भगवा रंग दे दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान आयोजित कुंभ की विदेश में भी तारीफ हुई थी लेकिन भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में हो रहे कुंभ का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता इस जनविरोधी प्रवृत्तियों को देख रही है और वह देशहित में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »