23 Apr 2024, 11:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी: प्रियंका-राहुल के रोड शो में लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 1:29PM | Updated Date: Feb 11 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में जनाधार जुटाने में जुटी कांग्रेस लखनऊ में सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो निकाला जा रहा है।  राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बस की छत पर सवार हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और आरपीएन सिंह समेत कई नेता भी हैं। यह बस कांग्रेस की लकी बस बताई जा रही है।
 
प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लखनऊ को पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया है जिसमें प्रियंका का दुर्गा अवतार देखने को मिल रहा है। ये रोड शो 12 किलोमीटर का है। प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो को लेकर भाजपा नेता और यूपी कैबिनेट के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, वे इसे रोड शो कह रहे हैं लेकिन भाजपा इसे चोर मचाये शोर के जैसे देखती है। वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं, चोर शो जरूर कर सकते हैं। यूपी के लोग लखनऊ में आज देश का 12 लाख करोड़ रुपये लूटने वालों के चेहरों को देखेंगे।
 
प्रियंका की राजनीतिक एंट्री के साथ कांग्रेस के हौसले बुलंद हो गए हैं। कांग्रेस प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार के रूप में पेश कर रही है। इससे साफ जाहिर है कि सूबे की सियासी लड़ाई अब दो ध्रुव के बजाय त्रिकोणीय होती नजर आ रही है। कांग्रेस जिस तरह से दिल्ली में अल्पसंख्यक सम्मेलन किया और राहुल गांधी ने ओबीसी दलित मतों को साधने के लिए 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर सवाल खड़े किए हैं उससे सपा-बसपा में बेचैनी बढऩा स्वाभाविक था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »