26 Apr 2024, 03:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सीएम योगी 28 जनवरी को करेंगे बस्ती महोत्सव का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 10:04PM | Updated Date: Jan 22 2019 10:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जनवरी को यहां राजकीय इन्टर कॉलेज के परिसर में आयोजित बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को बताया है कि 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाले बस्ती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी गायन, पारम्परिक वेश भूषा फैशन शो, हास्य कवि सम्मेलन, लोकगायिका कल्पना पटावरी, पंडित जयकिशन महराज का कथक नृत्य, युवा महोत्सव, बच्चों का खेल-कूद चित्रकला, रंगोली, योगा अभ्यास के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति में नृत्य नाटिका गांधी एक यात्रा का प्रदर्शन करने के अलावा लेजरविधि से बस्ती जिले के इतिहास, आजादी की लड़ाई में बस्ती की भूमिका सहित अन्य ऐतिहासिक और भगौलिक स्थतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। डॉ. राजशेखर ने  बताया है कि आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में स्टाल लगाकर जनमानस को उसकी जानकारी दी जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »