28 Mar 2024, 23:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

धान के ढेर में मिला राईस मिल कर्मचारी का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 10:03PM | Updated Date: Jan 22 2019 10:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र में स्थित एक राईस मिल के गोदाम में धान के ढेर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि शिवराजपुर के बिलहन गांव निवासी मोहन लाल का बेटा कुलदीप उर्फ बउवा (29) क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित राइस मिल में मजदूरी करता था। कुलदीप की रात में ड्यूटी थी। सोमवार देर शाम वह रोजाना की तरह राईस मिल काम पर गया था। सुबह मिल के मालिक ने उसके परिजनों को सूचना दी कुलदीप की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने धान के ढेर में बेटे का शव दबा देखकर कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का कहना है कि काम को लेकर देर शाम कुलदीप की मिल के कर्मचारियों से मारपीट हुई थी। 
मिल में हत्या की सूचना मिलते ही डायल 100 की पुलिस के साथ थाने की पुलिस मौके पहुंची। इस बीच पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मिल कर्मचारियों से पूछताछ की है। बिल्हौर सर्किल पुलिस उपाधीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »