24 Apr 2024, 03:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

डकैती में शामिल दो और आरोपी किए गये गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 10:37PM | Updated Date: Jan 21 2019 10:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र में स्थित दून कॉलेज के चेयरमैन प्रवीन चौधरी के घर गत 29 दिसम्बर को पड़ी डकैती के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि डकैती की वारदात में शामिल पांच बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशोंं वसीम और जोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों ने डकैती डालने वाले बदमाशों की मदद की थी। 
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष विजेंद्र रावत ने थाना मंडी इलाके के रहने वाले रहमानी चौक निवासी वसीम और जोनी को गिरफ्तार किया। जोनी और उनके साथी ने दून कॉलेज में पुताई का काम किया था। उसी दौरान उन्होंने घर की स्थिति और वहां मौजूद नकदी एवं जेवरात की जानकारी ले ली थी। वसीम ने ही अपने साथियों को दून कॉलेज की सभी जानकारियां दी थीं और डकैती की योजना बनवाई थी। इस सनसनीखेज डकैती में करीब 50 लाख से अधिक की नगदी और जेवरात लूटे गये थे। पुलिस ने रविवार को पकड़े पांच बदमाशों के कब्जे से 40 लाख 90 हजार की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात आदि बरामद किये थे। उन्होंने दावा किया कि बाकी रकम और जेवरात भी पुलिस जल्द बरामद करेगी।
गौरतलब है कि रविवार शाम मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया था। कुमार ने घटना का खुलासा करने वाले पुलिस दल को अपनी ओर से 50 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही इस वारदात के खुलासे के लिए सहारनपुर के पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र की भी सराहना की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »