29 Mar 2024, 01:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी: दो शातिर बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:56PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र सर्राफा व्यवसायी लूट कांड के मुख्य आरोपी दो शातिर बदमाशों पर पुलिस ने पचास-पचास हजार का ईनाम घोषित किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां शनिवार को यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी लूट कांड के वांछित शातिर अपराधी मृत्युंजय सिंह सदर कोतवाली और चन्द्रशेखर यादव सदर कोतवाली पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने पचीस-पचीस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इनाम की राशि पचास हजार करने के लिये पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र से पत्राचार किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने दोनों शातिर बदमाशों पर इनाम की राशि 50,000 रूपये कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »