29 Mar 2024, 19:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

झांसी। जिले में सक्रिय महिला बच्चा चोर पर शिकंजा कसने में पुलिस को शुक्रवार को सफलता मिली। पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ साल की एक बच्ची बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ पी सिंह ने बताया कि इंद्राबाई नाम की महिला को कोतवाली क्षेत्र में बड़ी ईदगाह के पास से डेढ़ साल की बच्ची के साथ सुबह गिरफ्तार किया गया। बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में रहने वाले अमर सिंह ने थाने में दी थी। बच्ची की तलाश के लिए लगातार पुलिस सघन अभियान चलाये हुए थी। इसी क्रम में सुबह मुखबिर से डेढ़ साल की बच्ची के साथ ईदगाह के पास एक महिला के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तेजी से काम करते हुए पुलिस ने बच्चा चोर महिला इंद्रबाई (55) को डेढ़ साल की करूणा के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इंद्राबाई के पास से बरामद बच्ची को उसके माता पिता को सौंप दिया गया है और इंद्राबाई से कड़ी पूछताछ की जा रही है, यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं और अपहरण की घटनाओं में उसकी संलिप्तता तो नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »