24 Apr 2024, 09:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बच्चों के स्कूल वैन में लगी भयानक आग - 15 बच्चे बुरी तरह जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:28AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में शनिवार सुबह बच्चों के स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन में भयानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 15 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। जख्मी बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां आठ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि गाड़ी में आग कैसे लगी।
 
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चे जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र थे। आग लगने के बाद ड्राइवर वैन का गेट लॉक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबु पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »