20 Apr 2024, 05:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

राज्यसभा के चुनावी अखाड़े में कूदे केन्द्रीय वित्त मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:24PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिये नामाकंन के अंतिम दिन सोमवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपना पर्चा दाखिल किया। विधानभवन के सेंट्रल हॉल में जेटली ने नामांकन पत्र विधानसभा की विशेष सचिव को सौंपा। इस अवसर पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पाण्डेय समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये जेटली रविवार शाम ही लखनऊ पहुंच गये थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »