25 Apr 2024, 23:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

केजरीवाल का EVM पर आरोप- AAP के वोट BJP-अकाली को गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 11:55AM | Updated Date: Mar 15 2017 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ बूथों में आप समर्थकों के वोट कहां गए पता नहीं। लोग शपथपत्र देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और अकालियों को 25 प्रतिशत वोट कैसे मिल सकते हैं जबकि लोग उनसे नाराज हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों से भी ईवीएम की फंक्शनिंग पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। ऐसे में लोकतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा। लोगों का चुनावी व्यवस्था में विश्वास डिगना खतरनाक साबित होगा। ईवीएम और उससे निकलने वाली पर्चियों (VVPAT) का मैच होना लोगों का भरोसा बढ़ाएगा।
 
उन्‍होंने कहा कि मेरे सवाल उठाने के बाद मीडिया मेरा मजाक उड़ा सकता है लेकिन ऐसी बातें सुप्रीम कोर्ट ने भी कही हैं। दुनिया के कई विकसित देशों से ईवीएम बैन किए जा रहे हैं ऐसे में उनपर सवाल उठने लाजमी हैं। बीजेपी ने भी सत्ता में न रहने पर इनका विरोध जताया और अब उनके लिए सब कुछ सही हो गया। लाल कृष्ण आडवाणी और सुब्रमण्यम जैसे भाजपा नेताओं ने इस पर सवाल उठाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »