25 Apr 2024, 11:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

अमरिंदर सिंह, राज्यपाल से मिले, पेश किया सरकार बनाने का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 4:40PM | Updated Date: Mar 12 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने रविवार को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले हुई बैठक में अमरिंदर को विधायक दल का नेता चुना गया। अमरिंदर 16 मार्च यानि गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

पंजाब की सत्ता हाथ में आने के बाद अब बतौर सीएम अमरिंदर सिंह की ताजपोशी तय है। लेकिन नई सरकार में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कयास हैं कि चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। सिद्धू अमृतसर से चुनाव जीतकर आए हैं। हालांकि अमरिंदर सिंह का कहना है कि इस बारे में आखिरी फैसला राहुल गांधी करेंगे।
 
गौरतलब है कि 11 मार्च का आए नतीजों में पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की हैं जबकि सत्तारूढ़ अकाली दल-बीजेपी गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट गया। राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने 20 सीटें हासिल की हैं और वो राज्य में मुख्य विपक्षी दल बन गई है। दो सीटें यहां अन्य के खाते में गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »