25 Apr 2024, 15:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

महाजीत के बाद PM मोदी का दिल्ली में रोडशो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 11:44AM | Updated Date: Mar 13 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों की सफलता से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया भारत उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है। उन्होंने जनता से कहा कि वह नए भारत के निमार्ण का संकल्प लें और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर अपनी प्रतिबद्धता जताए।

बीजेपी की शीर्ष ईकाई संसदीय बोर्ड की बैठक आज होगी। इस बैठक में यूपी और उत्तराखंड के सीएम का नाम तय किया जाएगा। पहले यह बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन यूपी-उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के नतीजों के बाद पार्टी ने तय किया कि रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा और उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक होगी।

अमित शाह ने कल यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संसदीय दल की बैठक में यह फैसला किया जायेगा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधायक दल का नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर लग रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि योग्यतम व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा।

शाह ने बताया कि शाम छह बजे पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को मोदी सरकार की विकास योजनाओ का परिणाम बताया और कहा कि श्री मोदी आजादी के बाद सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। मणिपुर और गोवा में भी पार्टी की सरकार बनाने का आश्वासन दिया है। 

यूपी में बीजेपी का सीएम कौन - 

केशव प्रसाद मौर्य

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के बड़े नेता इंटरव्यू और भाषणों में कहते रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री साफ-सुथरी छवि वाला और उत्तर प्रदेश से जुड़ाव रखने वाला होगा। इस बात पर केशव प्रसाद मौर्य फिट बैठते हैं।

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री पद की रेस में गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम भी दमदार माना जा रहा है। आदित्यनाथ हिंदुत्व का मुखर चेहरा माने जाते हैं। फायर ब्रांड छवि होने की वजह से पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक उनकी जबरदस्त पैठ है।

राजनाथ सिंह

अगर बीजेपी यूपी में अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिलता है तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के एक अहम दावेदार हो सकते हैं। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने यूपी के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं। उन्होंने मार्च 2002 में मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दिया था।

स्मृति ईरानी

अपने आक्रामक अंदाज और तेज तर्रार छवि की वजह से स्मृति भी सीएम पद की पसंद बन सकती हैं। स्मृति न सिर्फ एक स्टार प्रचारक हैं बल्कि अच्छी वक्ता भी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से भी वे काफी लोकप्रिय हैं।

उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम भी राज्य में सीएम कैंडिडेट के लिए चल रहा है। उमा भारती पार्टी की सीनियर नेता हैं और केंद्र में मंत्री हैं। उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और इन्हें राज्य में शासन चलाने का अनुभव भी है।

महेश शर्मा

महेश शर्मा संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। वो सांसद और सरकार के स्वतंत्र प्रभार के पर्यटन मंत्री है। पेशे से वो डॉक्टर हैं। महेश शर्मा साफ सुथरी छवी के हैं। कई बार मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम लिया गया लेकिन उन्होंने सभी खबरों का खंडन किया। वो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं।   

स्‍वतंत्र देव सिंह

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के वरिष्ठ और कर्मठ नेता हैं। पार्टी के बड़े फैसलों में वो खास भूमिका और अहम जिम्मेदारियों के साथ हैं। वो बिना मीडिया में आए अपने काम करते हैं। वो प्रधानमंत्री के भी करीबी हैं।  

श्रीकांत शर्मा 

मथुरा से खड़े हुए श्रीकांत शर्मा राष्ट्रीय मंत्री और प्रवक्ता हैं। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ हैं। अब पार्टी ने अचानक उन्हें विधानसभा चुनाव में उतार दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी श्रीकांत शर्मा की दावेदारी के संकेत दिए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »