23 Apr 2024, 19:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

राहुल गांधी ने मोदी को दी जीत की बधाई, PM ने कहा 'शुक्रिया'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 8:01PM | Updated Date: Mar 11 2017 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के लिए भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। वहीं राहुल की तरफ से बधाई दिए जाने पर पीएम मोदी ने कहा, आपको धन्यवाद, लोकतंत्र जिंदाबाद।
 
साथ ही राहुल ने पंजाब में कांग्रेस की जीत के लिए वहां की जनता का धन्यवाद किया और कहा,  मैं पंजाब में कांग्रेस का समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह पंजाब के अच्छे भविष्य तथा वहां के युवाओं की खुशहाली का जनादेश है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अथक काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं।"      
 
राहुल ने कहा कि कांग्रेस भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम करती रहेगी और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक वह लोगों का विश्वास तथा उनके हृदय और दिमाग को नहीं जीत लेती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »