29 Mar 2024, 15:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बसपा की हार पर भड़की मायावती बोली- EVM की वजह से हारे चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 2:29PM | Updated Date: Mar 11 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनावों में बसपा की हार के बाद ईवीएम पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव रद्द करके दोबारा से बैलेट पेपर से चुनाव कराने को कहा।

उन्‍होंने ने कहा कि, ईवीएम की गड़बड़ी के चलते उनकी पार्टी चुनाव हारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम बहुल इलाकों में भी ज्यादातर वोट भाजपा को ही मिले है। क्योंकि भाजपा ने किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि यूपी में 18 से 20 प्रतिशत मुस्लिम वोट बैंक है। उसके बावजूद भाजपा को जीत मिली है। 
 
मायावती ने इस मुद्दे पर अब खामोश रहना लोकतंत्र के लिए हानिकारक होगा और भाजपा को चेतावनी दी कि अगर वह दूध का दूध पानी का पानी सामने लाना है तो पुरानी व्यवस्था के तहत चुनाव कराए। उन्होंने अमित शाह को चेतावनी दी कि वह चुनाव आयोग को लिखकर दे और थोड़ी सी भी ईमानदारी है बाकी है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »