25 Apr 2024, 22:09:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्‍कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 10:22AM | Updated Date: Mar 11 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है। वहीं एक्जिट पोल में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की हार तथा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है और अब पार्टियां भी दम साधे नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

प्रवक्ता ने यहां कहा कि 27 जगहों पर बनाए गए 54 केंद्रों पर 14,000 से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर अनाधिकृत लोगों को जाने की इजाजत नहीं होगी।
 
चुनाव पर्यवेक्षकों के अलावा किसी को भी मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। जिला निवार्चन दफ्तरों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा मॉल में टीवी स्क्रीन पर चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कांग्रेस, अकाली दल-बीजेपी और आम आदमी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »