20 Apr 2024, 11:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

नतीजे आने से पहले जश्‍न की तैयारी में कांग्रेस-आप, बुक किए लड्डू-ढोल-पटाखे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 9:11AM | Updated Date: Mar 11 2017 9:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सुबह 8 बजे से से आने शुरू हो गए हैं। चुनाव नतीजे आने से पहले की पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जश्न की तैयारी कर ली है। एग्जिट पोल के नतीजे देखकर दोनों दलों ने लड्डू, ढोल और पटाखों के आॅर्डर एडवांस में दे दिए हैं। लुधियाना में लवली स्वीट्स के मालिक ने बताया कि उनके पास लड्डुओं के आॅर्डर आए हैं।

आप की गठबंधन पार्टी लोक इंसाफ पार्टी ने दस क्विंटल से अधिक लड्डू और नाचने के लिए ढोल आदि का आॅर्डर दिया है। वहीं कांग्रेस ने लड्डुओं और ढोल के साथ-साथ आतिशबाजी और पटाखों का आॅर्डर देकर जश्न की प्लानिंग कर ली है। फिलहाल अकाली-भाजपा गठबंधन ने नतीजों को लेकर जश्न की तैयारी के बारे में बोलने से चुप्पी साध ली है लेकिन कांग्रेस और आप के जीत के दावे जारी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »