19 Apr 2024, 14:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

यूपी चुनावः 7 जिलों की 40 सीटों पर आखिरी फैसला आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 8:54PM | Updated Date: Mar 8 2017 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के गृह जिले चन्दौली समेत 7 जिलों की 40 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे।

 

इस चरण में वाराणसी जिले में सबसे ज्यादा 127 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट से मैदान में हैं। यह चरण 535 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेगा। इस चरण में 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं। कुल 14,458 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

        
2012 में इन 40 सीटों में से 23 सपा के खाते में गई थीं। बसपा को5, भाजपा को 5, कांग्रेस को 5 और अन्य को 5 सीटें मिली थीं।
 
मोदी-राजनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर
 
अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के गृह जिले चन्दौली में भी कल मतदान होना है। इसके मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेता और मंत्री वाराणसी में डेरा डाले हुए है। तो वहीं सपा-कांग्रेस और बसपा भी पीछे नहीं है। कुल मिलाकर इस चरण में चुनाव प्रचार काफी जोर शोर से हुआ। 
 
 
आखिरी चरण में नक्सल प्रभावित जिलों में होने वाले मतदान के लिए  सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त किये गए है। दुर्गम स्थानों पर ड्रोन कैमरे एवं हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले की मड़िहान, छानबे और चुनार विधानसभा सीट की 126 बूथ नक्सल प्रभावित के रूप में चिन्हित किये गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात से लेकर शाम चार बजे तक होगा।
 
यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में होने वाला मतदान 8 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही पांच राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर, के विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद सभी की नजरें 11 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी रहेगी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »