29 Mar 2024, 21:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

वोट के बदले नोट मामले में अखिलेश को ईसी का नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 12:32PM | Updated Date: Mar 7 2017 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। अखिलेश यादव को यह नोटिस मतदाताओं को पैसे लेने और सपा को वोट देने वाली टिप्पणी पर नोटिस दिया गया है। चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है। 

अखिलेश यादव ने भदोही के विभूति नारायण इंटर कालेज में एक जनसभा के दौरान मतदाताओं से कहा था कि अगर कोई भी पार्टी आपको वोट के बदले पैसे दे तो उसे ले लेना लेकिन वोट सपा को ही देना। फिर क्या अखिलेश की इस टिप्पणी ने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया और फिर भाजपा ने अचार संहिता का उल्लंघन करार दिया और चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। 
 
अखिलेश की इस विवादास्पद टिप्पणी से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी कुछ इसी तरह की बात कह चुके हैं कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है कि लोग अन्य दलों की रैलियों में शामिल होने के लिए उन दलों से पैसा ले लें, लेकिन उन्हें वोट कमल को ही देना चाहिए। कमल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान है.
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »