29 Mar 2024, 14:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बनारस में शास्त्रीजी के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 11:41AM | Updated Date: Mar 6 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरे दिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डटे हुए हैं। उनका काफिला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के घर पहुंचा जहां भजन-कीर्तन सुनकर पीएम मोदी आगे की ओर बढ़ गए। इस दौरान मोदी ने शास्त्रीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। शास्त्री का घर रामनगर में है। पीएम गलियों से गुजकर शास्त्रीजी के घर पहुंचे। शास्त्रीजी जिस घर में रहते थे, उसे संग्रहालय बना दिया गया है। 
 
पीएम ने यहां शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि दी और भजन भी सुना। शास्त्रीजी के परिजनों ने मोदी को तस्वीरें और किताबें भेंट कीं। मोदी यहां करीब 20 मिनट तक रुके। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां विजिटर बुक पर संदेश भी लिखा। पीएम ने लिखा कि जिस भूमि पर भारत का लाल संस्कार सीखा। उसे लेकर मां भारती के लिए खप गया, उस भूमि को प्रणाम करने का सौभाग्य मिला। पीएम ने गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन भी किया। इससे पहले उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया। 
 
मोदी वाराणसी में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम सुबह गढ़वाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने गौशाला में गायों को केला और चारा खिलाया। आश्रम की तरफ से रुदाक्ष की मालाएं पहनाईं। मोदी ने गायों को चारा खिलाने के बाद आश्रम में गुरु शरणानन्द से मुलाकात की। इसके बाद गढ़वा आश्रम में अन्य संतों से भी मिले। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »