28 Mar 2024, 16:55:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बीजेपी के बहकावे में मत आना, वोट सपा को ही देना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 11:02AM | Updated Date: Mar 6 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। सपा को जुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत और कथनी और करनी में भेद नहीं करने वाला दल करार देते हुए पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा और बसपा समेत अन्य विरोधी दलों के बहकावे में कतई ना आएं और सूबे में एक बार फिर सपा की सरकार बनवाने में मदद करें।

जिले की मल्हनी विधानसभा के कोलाहलगंज में पार्टी प्रत्याशी एवं कबीना मंत्री पारसनाथ यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि सपा ने हर जुल्म एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आप लोग सपा के सभी प्रत्याशियों को जिता देना और जो भी वादे किए गए हैं सब पूरे होंगे। 
 
सपा संरक्षक ने कहा कि मां बहनों के साथ हो रहे जुल्म को रोकने के लिए उन्होंने पार्टी बनाई थी। वह पार्टी बनाने के लिए अकेले थे और 11 महीने बाद 1992 में उनकी पार्टी की सरकार भी बन गई। सपा की कथनी करनी में फर्क नहीं है। जहां अन्याय होगा वहां पार्टी सामना करेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा में महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया गया है।
 
इसके लिए जयाप्रदा को आगे लाया गया था। पार्टी ने अपने शासनकाल में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को बढ़ाया। पढ़ाई-दवाई मुफ्त करने के साथ किसानों और गरीबों को कर्ज में छूट दिलाने का काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »