25 Apr 2024, 18:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाजपा के बहकावे में मत आना,वोट सपा को ही देना: मुलायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 8:37PM | Updated Date: Mar 5 2017 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) को जुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत और कथनी और करनी में भेद नहीं करने वाला दल करार देते हुए पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लोगों से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य विरोधी दलों के बहकावे में कतई ना आऐं और सूबे में एक बार फिर सपा की सरकार बनवाने में मदद करें।

जिले की मल्हनी विधानसभा के कोलाहलगंज में पार्टी प्रत्याशी एवं कबीना मंत्री पारस नाथ यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा "सपा ने हर जुल्म एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आप लोग सपा के सभी प्रत्याशियों को जिता देना और जो भी वादे किए गए हैं सब पूरे होंगे। सपा संरक्षक ने कहा कि मां बहनों के साथ हो रहे जुल्म को रोकने के लिए उन्होंने पार्टी बनाई थी।

वह पार्टी बनाने के लिए अकेले थे और 11 महीना बाद 1992 में उनकी पार्टी की सरकार भी बन गई। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में फर्क नहीं है। जहाँ अन्याय होगा वहां पार्टी सामना करेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा में महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया गया है। इसके लिए जयाप्रदा को आगे लाया गया था। पार्टी ने अपने शासनकाल में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को बढ़ाया। पढ़ाई-दवाई मुफ्त करने के साथ किसानों और गरीबों को कर्ज में छूट दिलाने का काम किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »