24 Apr 2024, 00:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बच्चा भी जानता है जूस संतरे का होता है, नारियल का तो पानी होता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 2:40PM | Updated Date: Mar 1 2017 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराजगंज। यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए पीएम मोदी आज महराजगंज पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत भारत माता की जय के नारों के साथ की।
 
उन्होंने कहा कि यूपी की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि जैसे इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं, वैसे ही इस बार यूपी चुनाव में सात चरण हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ वो हैं जो हावर्ड की बात करते हैं और एक तरफ ये गरीब का बेटा हार्डवर्क से देश की इकॉनमी बदलने में लगा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने आठ नवंबर को नोटबंदी की, तब विरोधियों ने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा है कि देश तेज गति से आगे बढ़ रहा था। लेकिन उसी समय नोटबंदी करके पैर क्यों काट लिए।
 
मोदी ने कहा कि मैं किसानों, नौजवानों, गरीबों को सिर झुकाकर नमन करना चाहता हूं जिन्‍होंने देश को पीछे नहीं जाने दिया। कल जो आंकडे आए हैं उसे लेकर उन्‍हें (विपक्ष) को परेशानी है। सत्‍य बाहर आ गया तो वे अब कह रहे हैं कि आंकडे कहां से आए, क्‍या पता कि ये आंकडे सच हैं या झूठ हैं। सारी सरकारों में आंकडे जहां से आते हैं हमारी सरकार में भी वहीं से आए हैं। ये आंकडे मेहनकश की इमानदारी से अाए हैं। ये गर्व करने वाले आंकडे हैं।
 
मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसके नारे 27 साल यूपी बेहाल पर प्रहार किया। कहा कि वे यह नारा लगाकर यूपी में घूमते थे लेकिन चुनाव आते ही उनके साथ मिल गए जिसके खिलाफ नारे लगाते थे। क्‍या इस मिलन से उत्‍तर प्रदेश का भला होने वाला है। कांग्रेस में एक ऐसा नेता हैं जो बडे कमाल के हैं। मैं तो भबवान से प्रार्थना करते हैं कि ईश्‍वर उन्‍हें लंबी आयु दे।
 
पीएम मोदी ने कहा कि एक कांग्रेस के नेता हैं, जो मणिपुर में कहते हैं कि नारियल का जूस लंदन में बेचा जाएगा। मैं लोगों से पूछता हूं कि नारियल का जूस होता है या फिर पानी। नारियल का पानी होता है जूस नहीं और यह सभी को पता है। जूस संतरे का होता है। नारियल केरल में होता है पर ये मणिपुर में नारियल का जूस निकालेंगे। मैं उनकी लंबी उम्र होने की कामना करता हूं।
 
मोदी ने कहा कि हमनें यूपी सरकार से चिठ्ठी लिखकर कहा कि वो तीस लाख लोगों की सूची दें जिससे हम पैसा दे सकें। लेकिन मैं दुख के साथ कहना चाहूंगा कि हमारी सरकार ने 13 चिट्ठी लिखी लेकिन इसके बावजूद अभी तक यूपी सरकार इसकी सूची नहीं दे सकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »