26 Apr 2024, 01:09:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बसपा सत्ता में आई तो जंगलराज होगा खत्म, गुंडे होंगे जेल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 6:08PM | Updated Date: Feb 19 2017 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि सूबे में बसपा की सरकार बनने पर जंगलराज का सफाया होगा और गुंडे जेल में होंगे। मायावती ने हमीरपुर और उरई में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सूबे में सरकार बनने पर कानून का राज होगा। गुंडे जेल में नजर आऐंगे। जमीन पर कब्जा करने वालों पर कडी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी इज्जत बचाने के लिए सपा के साथ गठबंधन किया है। दलित व मुस्लिम समाज एकजुट होकर बसपा को वोट करें ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में न आ पावे। भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव जनता से किए वायदों को तक पूरा नहीं किया। जनता को गुमराह करने के लिए नए नए लोक लुभावन वायदे कर रही है। यूपी का गोद लिया बेटा बताकर जनता को गुमराह करने वाले की बातों में न आऐं। यूपी की बेटी को आशीर्वाद दें ताकि गुंडाराज खत्म हो और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ सके।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »