24 Apr 2024, 05:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मोदी ने कहा- रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 2:55PM | Updated Date: Feb 19 2017 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में एक चुनावी रैली में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से हर कोई प्रभावित हो रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से हर किसी को फ़ायदा हो रहा है न कि किसी ख़ास जाति और धर्म के लोगों को। 

प्रधानमंत्री ने कहा, रमज़ान में बिजली आती है तो दिवाली में भी आनी चाहिए। भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि क़ब्रिस्तान है तो श्मशान भी होना चाहिए। ईद और होली दोनों के मौके पर बिजली आनी चाहिए। किसी भी सूरत में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 14 साल से यूपी में विकास का वनवास है। सपा सरकार ने प्रचार कर लोगो की आंखों में धूल झोंकी। सपा को नहीं पता ये जनता है, सब कुछ जानती है। जनता को दूध का दूध और पानी का पानी करना आता है। 

गठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि दोनों डूब रहे थे, सोचा चलो यार हाथ पकड़ लेते हैं, साथ बच जाएंगे। धानमंत्री ने कहा कि 14 साल हो गए उत्तर प्रदेश में विकास को वनवास मिल गया। अब 14 साल पूरे हो रहे है अब विकास का वनवास भी खत्म होना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि जो 'सोने के चम्मच' लेकर पैदा हुऐ थे, वो 27 साल यूपी बेहाल का नारा दिए। 

मोदी ने कहा - दोनों डूबने वालों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। पहले दिन रथ पर निकले, तारों से डर रहे थे करंट न लग जाए। अखिलेश के दूसरे साथी बिजली के तारों से डर रहे थे। नामांकन के बाद दोनों पार्टियों की पोल खुल गई। मैंने टीवी पर सुबह देखा, चेहरा लटक गया था। कहते थे अकेले जीतेंगे, फिर बोले समझौते से जीतेंगे। और अब बोल रहे थे सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रहेंगे।  

पीएम ने कहा कि प्रजा के साथ धोखा देश कभी माफ नहीं करता है। लोहिया के सपनों पर छुरा भोंकने का काम किया गया।  लोहिया जी ने जिस पार्टी का जीवनभर विरोध किया, उसी पार्टी के गोद में जाकर अखिलेश जी बैठ गए। कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि सपा के कार्यकाल में पुलिस थाना, सपा के कार्यालय में बदल गए।  सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ा, गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखो। जिस प्रदेश में न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट को बीच में आना पड़ा, उस प्रदेश में कौन सा काम किया अखिलेश जी?  

उन्होंने पूछा कि अखिलेश जी ने चुनाव अभियान प्रजापति के चुनाव प्रचार से शुरू किया। यूपी जानना चाहती है क्या सपा और कांग्रेस गठबंधन प्रजापति जितना पवित्र है।  मोदी ने कहा कि पहले सपा कहती थी कि हम किसी से समझौता नहीं करेंगे। लेकिन कुछ दिन बाद वे कहने लगे कि हम दोनों मिल गए हैं और भारी बहुमत से सरकार में आएंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अखिलेश जी ने चुनाव अभियान प्रजापति के चुनाव प्रचार से शुरू किया। यूपी की जनता जानना चाहती है कि क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रजापति जितना पवित्र है? उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था इतनी खराब क्यों है। यहां पुलिस मामले क्यों नहीं दर्ज करती है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »