19 Apr 2024, 13:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

यूपी चुनाव: तीसरे चरण में 61.16% हुअा मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 10:00AM | Updated Date: Feb 19 2017 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे 12 जिलों की 69 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 5 बजे तक 61.16 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 
 
समाजवादी गढ़ में मतदान 
तीसरे चरण में जिन जगहों पर वोट डाले जा रहे हैं वह समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। आज फरूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में मतदान हो रहे हैं। तीसरा चरण इसलिए अहम है, क्योंकि इसमें सपा के गढ़ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी और फरूखाबाद में वोटिंग हो रही है।
 
826 प्रत्याशी मैदान में 
इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। वोटिंग के लिए 25 हजार 603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इटावा सीट पर सर्वाधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
इस चरण में ये हैं बड़े चेहरे
शिवपाल यादव- मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव इटावा की जसवंत नगर सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। इनका मुकाबला भाजपा के मनीष यादव से है 
 
अपर्णा यादव- मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा लखनऊ की कैंट सीट से सपा उम्मीदवार हैं। वे पहली बार चुनाव लड़ रही है। अपर्णा का मुकाबला भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से है। 
 
रीता बहुगुणा जोशी- कांग्रेस से भाजपा में आर्इं रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से भाजपा उम्मीदवार हैं। इनका मुकाबला अपर्णा यादव से है। वे 2012 में कैंट से ही कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। यहां मुकाबला रोचका हो सकता है।
 
स्वाति सिंह- लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से स्वाति सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं। इनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अनुराग यादव से है। स्वाति दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद स्वाति ने मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और चुनाव में उतरने की चुनौती भी दी थी।
 
नितिन अग्रवाल- समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल हरदोई सदर सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। वे सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। नितिन अग्रवाल सिंबायसिस और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े हैं और एमबीए कर चुके हैं। नितिन पहली बार 2007 के उप-चुनाव में जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद 2012 में भी उन्हें जीत मिली। 
 
तनुज पुनिया- तनुज पुनिया कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे हैं। कांग्रेस ने तनुज को बाराबंकी की जैदपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा और कांग्रेस गठबंधन के चलते सपा के विधायक रामगोपाल रावत का यहां से टिकट कट गया था। पीएल पुनिया के बेटे होने की वजह से लोगों की नजरें तनुज पुनिया पर रहने वाली हैं।
 
आशुतोष टंडन- भाजपा नेता लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन भी इस बार मैदान में हैं। उन्हें लखनऊ पूर्व सीट से टिकट दिया है। आशुतोष के खिलाफ कांग्रेस से अनुराग भदौरिया और बसपा से सरोज शुक्ला चुनाव लड़ेंगे।
 
लाइव अपडेट  :-
तीसरे चरण का मतदान समाप्‍त, 61.16 % वोटिंग।
दोपहर 5 बजे तक 61.16 प्रतिशत वोटिंग।
दोपहर 4 बजे तक 55 प्रतिशत वोटिंग।
दोपहर 3 बजे तक 51 प्रतिशत वोटिंग।
दोपहर 2 बजे तक 44 प्रतिशत वोटिंग।
दोपहर 1 बजे तक 40% वोटिंग। 
11 बजे तक 24 प्रतिशत वोटिंग।
- 10 बजे तक 14 प्रतिशत वोटिंग। 
- 9 बजे तक यूपी में 12 प्रतिशत वोटिंग। 
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। वोट डालने के बाद मायावती ने कहा - हमें उम्मीद है कि बसपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। 
 
 - बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने वोट डाला। 
 
 - रामगोपाल यादव ने मतदान करने के बाद कहा- सपा 300 सीट जीत रही है। 
 
 
- मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभय राम यादव ने भी डाला वोट, कहा -परिवार में सब ठीक। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »