29 Mar 2024, 07:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

‘गुरूजी’ शिबू सोरेन के सितारे गर्दिश में: निशिकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 2:10AM | Updated Date: May 15 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गोड्डा से पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दूबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन की निश्चित हार का दावा करते हुए आज कहा कि इस चुनाव में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सितारे गर्दिश में है। दूबे ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र के नोनीहाट में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सातवें चरण के तहत झारखंड के संतालपरगना प्रमंडल के गोड्डा, दुमका और राजमहल सीट पर भाजपा की जीत तय है। इस चुनाव में संतालपरगना की जनता ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होने कहा कि आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह से गोड्डा में महागठबंधन के प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी जबकि दुमका एवं राजमहल में भी उनकी पराजय तय है।
 
भाजपा नेता ने दुमका लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूत स्थिति का दावा करते हुए कहा कि दिशोम गुरू झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बुजुर्ग नेता है। सभी वर्ग के लोग उनका सम्मान करते है। सामने होने पर उनके चरण स्पर्श करता हॅूं। उन्होंने कहा कि चालीस साल तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी इस इलाके का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। इस कारण लोकसभा चुनाव में जनता ने दिशोम गुरू को अब आराम देने का मन बना लिया है। दूबे ने गोड्डा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी पर अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है जो शर्मनाक है। ऐसे प्रत्याशी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वैसे प्रत्याशी को अपने उपर लगे इस तरह के संगीन आरोपों का जवाब जनता को देना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »