29 Mar 2024, 07:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भारत के युवा मताधिकार का सही इस्तेमाल करना जानते हैं: जितेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 9:08PM | Updated Date: Apr 11 2019 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि  भारत युवाओं का देश है और युवा अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करना जानते  हैं। डॉ. सिंह ने लोकसभा चुनावों के पहले चरण के हो रहे मतदान के दौरान जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी नगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ  अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद संवाददाताओं से ये बातें कहीं।  उन्होंने कहा कि चुनाव लोगों के लिए हो रहा है और प्रत्येक व्यक्ति को  इसमें भाग लेना चाहिए। उधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा  ने भी अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार की इस्तेमाल किया और इसके बाद  उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति खराब है और मतदाता भ्रमित हैं। उन्होंने  कहा, ‘‘एक तरफ राज्य की आंतरिक स्थिति ठीक नहीं है और दूसरी तरफ पाकिस्तान  के प्रधानमंत्री इमरान खान ने  नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री  बनने की वकालत की है, जिसके कारण राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी  है।
 
’’ पूर्व  मंत्री एवं जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला ने कहा  कि जम्मू की जनता भारतीय जनता पार्टी  शासन से तंग आ चुकी है और  उसने धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा,  ‘‘जम्मू-कश्मीर में मोदी की लहर नहीं है और यहीं कारण है कि भाजपा को वोटरों  को लुभाने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारना पड़ा।’’ राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं  वरिष्ठ भाजपा नेता कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का  फैसला करेगा और केंद्र सरकार के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने  कहा,‘‘ पहली बार मतदाताओं में जोश देखने को मिल रहा है।’’ उन्होंने  मोदी  के फिर से प्रधानमंत्री बनने को लेकर दिये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  इमरान खान के बयान का स्वागत किया और कहा,‘‘भाजपा पड़ोसी मुल्कों से अच्छे  संबंध चाहती है।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि राज्य में बदले हुए परिदृश्य  में निश्चित रूप से भाजपा को फायदा होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »