29 Mar 2024, 20:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

शत्रुघ्न का मोदी पर सीधा हमला, लगवाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 11:01PM | Updated Date: Apr 9 2019 11:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और मंच से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाये। सिन्हा ने गया शहर के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा खुले मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने अंदाज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखे हमले किये। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पहले ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाये। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान समय में धनशक्ति जनशक्ति पर भारी पड़ने की कोशिश कर रही है।
 
लेकिन, वह ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे रहते धन शक्ति जनशक्ति पर हावी नहीं हो सकती।’’ कांग्रेस नेता ने नोटबंदी से देश को हुए नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास कालाधन था, उन्ही का पैसा सफेद हो गया। देश की महिलाएं घर में कुछ-कुछ बचा कर रखती थी, उनके पैसे को बाहर लाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जब भी कुछ कहते हैं तो भाजपा के लोग इसे ढकोसला बताते हैं। यानी कि वह करे तो ‘रासलीला’ और राहुल करें तो ‘कैरेक्टर ढीला।’ अब यह कहावत नहीं चलेगी। सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र काफी अच्छा है और जनहित में है। इससे जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने गया में महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी की जीत का दावा करते हुए कहा कि इसके लिए सभी लोग प्रयास कर रहे हैं। सारे लोग अब एक मंच पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सफाया होना तय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »