29 Mar 2024, 00:59:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाजपा ने मेनीफेस्टों-2019 में हर एक वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान: छीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 11:28PM | Updated Date: Apr 8 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा  आगामी लोकसभा  चुनाव 2019 के संबंध में रविवार को जारी किए गए चुनाव  मेनीफेस्टों संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजिन्दर  मोहन सिंह छीना ने  इसे हरेक वर्ग के लोगों का ध्यान रखने वाला  बताया। छीना जो 20 सदस्यीय चुनाव मेनीफेस्टों के सदस्य भी हैं, ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के नक्शे पर  अग्रणी कतार में लाने का जो सपना संजोया है उस लक्ष्य को आगामी पांच साल  में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल  के दौरान हरेक वर्ग को प्राथमिक सुविधाएं पहुंचाने में कामयाबी प्राप्त की  है, जिसके फलस्वरूप भाजपा आने वाली चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करके  भविष्य में सुनहरे अक्षरों से इतिहास दर्ज करवाएगी।
 
छीना  ने कहा कि चुनावी एजेंडा का उद्देश्य एक मिशन, एक दिशा की ओर जाना और एक  मजबूत, खुशहाल एवं धर्म निष्पक्ष भारत को विकास व राष्ट्रीय सुरक्षा पर विशेष  ध्यान देना है। इस अवसर पर छीना ने संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा  कि आगामी कार्यकाल में थोड़े समय के खेतीबाड़ी कर्जों सहित एक से पांच साल  के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर का प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत  आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, आगामी पांच सालों में ग्रामीण विकास पर 25  लाख करेड़ रुपये का बजट का निवेशकरण व सैनिकों को देश की सुरक्षा के प्रति  उचित फैसले लेने का अधिकार फ्रीहैंड जैसी महत्वपूर्ण पालिसी उक्त पत्र में  शामिल की गयी है। भाजपा नेता ने खेतीबाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री किसान योजना प्रोग्राम  खासकर किसानों व खेती ग्रामीण निवेश के लिए उत्पादकता में सुधार लाने के  लिए विशेष प्रक्रिया प्रदान करने के लिए इस संकल्प पत्र के फोकस करने की  प्रशंसा की।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार मध्य वर्ग व निम्न मध्य वर्गीय करदाताओं को प्रोत्साहन देकर संपूर्ण विकास के लिए वचनबद्ध है।  समाज के सारे वर्गों को चुनाव मनोरथ पत्र में शामिल किया गया है जिसमें  किसान, व्यापारी वर्ग व महिलाओं को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। छीना  ने कहा कि 2019-मेनीफेस्टों केंद्रित एवं दिशाबद्ध है। उन्होंने  कहा कि इस घोषणा पत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए लाभदायक ऐलान किए गए है,  जिनमें मध्य वर्गीय व्यापारियों के लिए एक लाख करोड़ तक का कर्जा,  उद्योगपतियों के लिए 50 लाख रुपये तक सिक्योरिटी रहित कर्जा, निर्माण व  सेवाओं की प्रतियोगिता में सुधार के लिए नई औद्योगिक नीति व बुनियादी  क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये के पूंजी निवेश किए जाने का ऐलान किया  गया जोकि हिंदूस्तान को 2025 तक पांच ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था व 2032 तक 10  ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला बना देगा। छीना ने मोदी सरकार की ओर से सड़क,  रेलवे, बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए संकल्प पत्र लिए जाने की जोरदार  प्रशंसा की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »