18 Apr 2024, 11:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

आप ने मांगा हरियाणा की जनता से लोकसभा चुनाव के लिये चंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 11:54PM | Updated Date: Apr 6 2019 11:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। आम आदमी पार्टी  की हरियाणा प्रदेश इकाई से लोगों से लोकसभा चुनाव के लिये चंदा देने की अपील की है जो न्यूनतम दस रूपये से लेकर अधिकतम इच्छानुसार हो सकता है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन  जयहिंद ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में जनता से ‘‘आप का दान-आपके काम‘‘ के साथ लोकसभा चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की और कहा कि पार्टी एक लाख लोगों से चंदा मांगेगी उन्होंने कहा कि 10 रूपये से लेकर जिसकी जो भी इच्छा हो उसके अनुसार तथा चैक, पेटीएम और ऑनलाइन माध्यम से राशि दान कर सकता है।
 
आप नेता ने कहा कि पार्टी ने पहले भी आम आदमी के पैसे से चुनाव लड़ा था और अब भी आम आदमी के पैसे से चुनाव लड़ेगी ‘‘हम सभी से अपील करते है आप का दान आपका काम  है। झोली फैला कर प्रदेश की जनता से चंदा लेंगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जपा समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुये उन पर उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। ऐडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में सभी पार्टियों को 1560 करोड़ रूपये का चंदा आया जिसमे से अकेले भाजपा को 1027 करोड़ रूपये का चंदा आया है और ये चंदा भाजपा को आम आदमी ने नही बल्कि बड़ेझ्रबड़े उद्योगपतियों ने दिया  है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »