20 Apr 2024, 09:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

लोस के लिए कांग्रेस के 10 और भाजपा के चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 10:59PM | Updated Date: Apr 3 2019 10:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए अंतिम दिन से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस के दस और भाजपा के चार उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किये। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतंसिंह सोलंकी ने आणंद से, अमरेली से विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी सहित गुजरात के 10 वरिष्ठ नेताओं ने पोरबंदर, राजकोट, पंचमहाल, नवसारी, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेन्द्रनगर, वलसाड , महेसाणा से आज नामाकंन पत्र दाखिल किया।भाजपा के प्रभु वसावा ने बारडोली से, राजेश चुडास्मा ने जूनागढ से, गीता राठवा ने छोटा उदेपुर से, भरत डाभी ने पाटन से आज नामाकंन पत्र दाखिल किया।
 
राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव और इनके साथ ही पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। कल तक लोस सीटों के लिए कुल 127 उम्मीदवारों ने नामाकंन किये। पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल तक कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. मुरलीकृष्ण ने बताया कि नामांकन चार अप्रैल तक होंगे।
 
पांच अप्रैल को इनकी जांच की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि आठ अप्रैल होगी। मतगणना 23 मई को होगी। गौरतलब है कि  पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इधर राज्य की ऊंझा, जामनगर ग्रामीण, ध्रांगध्रा और माणावदर विधानसभा सीटों से हाल में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण तथा तलाला सीट पर कांग्रेस के विधायक को एक आपराधिक मामले में सजा के चलते अयोग्य ठहराये जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है। राज्य में कुल 4.47 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 2.14 करोड़ महिलाएं हैं। चुनाव के लिए कुल 51851 मतदान केंद्र होंगे जो पिछली बार की तुलना में 6458 अधिक होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »