19 Apr 2024, 20:03:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

पोलावरम परियोजना का एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे चंद्रबाबू :मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 9:26PM | Updated Date: Apr 1 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काकीनाडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि नायडू ने केन्द्र सरकार से धन हासिल करने के लिए पोलावरम परियोजना के खर्च को समय समय पर बढ़ाते हुए इसके  क्रियान्नवयन में काफी देरी की है। मोदी ने सोमवार शाम को राजामुंदरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नायडू ने जरुरत के मुताबिक राज्य में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी  और खुद के लिए पोलावरम परियोजना का एटीएम की तरह इस्तेमाल किया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछली सरकारों के अलावा तेदेपा की मौजूदा सरकार ने पिछले चार दशकों के दौरान पोलावरम परियोजना को पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई है। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की सरकार ने सत्ता में आते ही पोलावरम परियोजना को एक राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया और इसके जल्द पूरा होने के लिए लिए सात हजार करोड़ रुपये आवंटित किए। उल्लेखनीय है कि पोलावरम परियोजना गोदावरी नदी पर बनने वाली एक बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना है।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »