20 Apr 2024, 17:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

आप ने मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 12:35AM | Updated Date: Mar 30 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शुक्रवार को चुनाव आयोग से शिकायत की। आप ने कहा कि श्री मोदी ने एक साक्षात्कार में वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का जिक्र करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मोदी ने साक्षात्कार में वायु सेना के फाइटर पायलट अभिनंदन का जिक्र किया जिन्होंने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को 27 फरवरी को मार गिराया था।
 
विंग कमांडर की इस बहादुरी की देश भर में भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी थी। पार्टी ने कहा, ‘‘ राजनीतिक लाभ के लिए साक्षात्कार में अभिनंदन के नाम का इस्तेमाल करने से आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से उल्लंघन हुआ है।’’ आप ने श्री मोदी के इस बयान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ चुनाव आयोग की ओर से लागू की गयी आचार संहिता का यह स्पष्ट उल्लंघन है। आयोग ने कहा है कि राजनीतिक अभियान के दौरान भारतीय सैन्य बलों का उल्लेख नहीं किया जाना चाहिए।’’ आप ने कहा, ‘‘हमने चुनाव आयोग में  नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है।
 
हमने राजनीतिक लाभ के लिए  भारतीय सैन्य बलों का उल्लेख करने पर नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की चुनाव आयोग से मांग की है।’’ आम चुनाव 2019 के लिए जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लेख करते हुए आप ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सैन्य कर्मियों के चित्रों का इस्तेमाल न करने और सैन्य बलों का जिक्र करने की मनाही की गयी है। ऐसा करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »