25 Apr 2024, 23:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

गोवा विधानसभा की दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 11:40PM | Updated Date: Mar 29 2019 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए आज उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने मपुसा सीट के लिए  सुधीर कंडोलकर और शिरोदा सीट के लिए पूर्व मंत्री महादेव नायक को उम्मीदवार बनाया है। नायक ने पिछले माह भाजपा से इस्तीफा दिया था।
 
कांग्रेस उन्हें उनकी परंपरागत सीट से उम्मीदवार बनाया है। मंदेरम विधानसभा सीट के लिए अभी कोई उम्मीदवार तय नहीं किया गया है। इन तीनों सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होना है। उसी दिन राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए भी चुनाव होना है। शिरोदा तथा मंदेरम सीट कांग्रेस विधायकों के पार्टी तथा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण रिक्त हुई है जबकि मपुसा सीट भाजपा विधायक फ्रांसिस डीसुजा के निधन के कारण खाली हुई थी।
 
भाजपा इन तीनों सीटों के लिए पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। राज्य विधानसभा की एक और सीट पणजी हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहन पर्रिकर के निधन के कारण खाली हुई थी लेकिन उसके लिए अभी चुनाव घोषित नहीं किया गया है।  गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2017 में हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »