24 Apr 2024, 04:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

चुनाव अयोग ने दो विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 2:14AM | Updated Date: Mar 27 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए आयकर विभाग के दो सेवानिवृत अधिकारी  गोपाल मुखर्जी और डीडी गोयल को  मंगलवार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त  किया। चुनाव आयोग ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा  कि 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर कैडर के अधिकारी  मुखर्जी को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और 1982 बैच के राजस्व सेवा के आयकर कैडर के अधिकारी गोयल को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 
बयान में कहा गया,‘‘ दोनों अधिकारियों को आयकर  विभाग द्वारा मारे जाने वाले छापों और तलाशी अभियानों का  गहरा अनुभव है।’’  आयोग ने पूर्व आईआरएस अधिकारी शैलेन्द्र हांडा और मधु महाजन को क्रमश: गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला किया है। आयोग ने 19  मार्च को  हांडा को महाराष्ट्र  और  महाजन को तमिलनाडु का  विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।  चुनाव आयोग ने कहा कि विशेष व्यय पर्यवेक्षकों को  चुनावी मशीनरी  द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करने और उन मामलों में सख्त कार्रवाई  सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त किया है जहां मतदाताओं को लुभाने के लिए  काले धन के प्रयोग एवं अवैध प्रलोभन की बातें सामने आ सकती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »