29 Mar 2024, 18:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

चहेते अफसरों को सेवा विस्तार देना चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 1:58AM | Updated Date: Mar 26 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। कांग्रेस ने आज हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी  सरकार पर अपने ‘चहेते‘ अफसरों को चुनावों के समय सेवा विस्तार देने पर आपत्ति जताते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया। पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव रजनीश किमटा ने मंडी जोन के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, जो इस माह के अंत मे सेवा निवृत्त हो रहे हैं, के सेवा विस्तार के प्रस्ताव पर हैरानी जताई है। उन्होंने जानना चाहा कि देश में आदर्श आचार संहिता के कारण राज्य सरकार किसी भी अधिकारी के सेवा विस्तार का अनुमोदन कैसे कर सकती है?
 
किमटा ने पूछा कि क्या राज्य सरकार के पास उन के अधीनस्थ अधिकारी की कमी है या उनके बगैर सरकार का सारा काम प्रभावित हो जायेगा। किमटा ने चुनाव आयोग से राज्य सरकार के ऐसे किसी भी प्रस्ताव को तुरंत निरस्त करने का आग्रह किया। उन्होंने इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश गृह एवं नागरी विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सेवा विस्तार पर भी आपत्ति जताई। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यदि चुनाव आयोग राज्य सरकार को ऐसे किसी भी प्रकार की कोई अनुमति देता है तो पार्टी न्यायलय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगी और वह प्रदेश में भाजपा की तरफ से आदर्श आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन या चुनावों को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »