20 Apr 2024, 00:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र के लिए विशेष अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 12:50AM | Updated Date: Mar 26 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल कान्ता राव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पात्र मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र प्रिंट कर उपलब्ध कराने के लिए 01 अप्रैल 2019 से पूर्व समस्त जिलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान की तिथि का निर्धारण जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। राव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मध्यप्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को किया गया।
 
जिसके उपरांत राज्य में सतत् अद्यतन के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के आवेदन प्राप्त किये गए है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 22 फरवरी से सतत् प्रक्रिया के अंतर्गत आज तक कुल 6 लाख से अधिक फार्म प्राप्त हुए, जिसमें नाम जोडने के लिए फार्म 6 - 3,64,015, नाम हटाने/आपत्ति दर्ज करने के लिए फार्म 7 - 71,857, संशोधन के लिए फार्म 8 - 1,46,789 एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म - 8क - 25,806 प्राप्त हुए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »