29 Mar 2024, 19:19:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

राजनीतिक दलों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्योरा पेश करे मीडिया : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 11:29PM | Updated Date: Mar 20 2019 11:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मीडिया को सलाह दी है कि वह राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश करे ताकि चुनावों के दौरान मतदाता कामकाज के आधार पर अपने प्रतिनिधि को चयन करने में सक्षम हो सकें।  नायडू ने कहा कि यदि मीडिया  राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करता है, तो उसके आधार पर मतदाता राजनीतिक दलों से उनकी जिम्मेदारी के बारे में सवाल कर सकेंगे।
 
यदि ऐसा हो गया तो भारत दुनिया का न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र बन जायेगा, बल्कि दुनिया के सबसे जीवंत और स्वच्छ लोकतांत्रिक देशों में एक होगा। वह भारतीय जनसंचार संस्थान  की ओर से ‘रोल ऑफ मीडिया इन मॉल्डिंग  एनलाइटेण्ड इलेक्टोरेट’ विषय पर आयोजित प्रथम ‘अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यानमाला’ में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया को आइने की तरह कार्य करना चाहिए, जो वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता हो। ऐसा आइना नहीं, जिसमें प्रतिबिम्ब बड़ा या छोटा दिखे। उन्होंने पेड न्यूज की बुराई पर चिंता  जताते हुए इस पर रोक लगाने की मीडिया से अपील भी की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »