28 Mar 2024, 14:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

युवा ही बदल सकते है देश की तस्वीर - सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 1:41AM | Updated Date: Feb 22 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 झुंझुनू । रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत एक युवा देश है और युवा ही देश की तस्वीर बदल सकते हैं। सिन्हा आज झुंझनुं जिले के चिड़ावा शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युवा संसद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने का आव्‍हान किया कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेहरा मानकर भाजपा के पक्ष में वोट करें।

सिन्हा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा चाहती है कि राममंदिर वहीं बने जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ मगर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मंदिर निर्माण में रोड़ें अटका रहे हैं। सिन्हा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुऐ कहा कि कांग्रेस शासन में आए दिन घोटाले हुए, मगर भाजपा शासन में एक भी घोटाला सामने नहीं आया। जिससे कांग्रेस बौखला रही है। और अब प्रधानमंत्री मोदी को पुन: सत्ता में आने से रोकने के लिए रोज गठबंधन किये जा रहे हैं जिसका नेता भी तय नहीं हैं। ऐसे गठबंधन का भविष्य जनता जानती है। सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की वापसी होती है तो 2025 तक भारत दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »