28 Mar 2024, 18:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

डॉ. देवकन्या की फिल्म ‘ब्रेकिंग द आइस’ अक्तूबर में होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 7:31PM | Updated Date: Jul 27 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्लू। हिमाचल की सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, लेखक एवं साहित्यकार डॉ. देव कन्या ठाकुर द्वारा निर्देशित ‘ब्रेकिंग द आइस’ फिल्म आगामी अक्तूबर माह में रिलीज होगी। यह फिल्म कुल्लू जिले से सम्बंध रखने वाली साहसिक खेलों में पदक विजेता चार महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के जीवन और क्षेत्र में चुनौतियों पर आधारित है। फिल्म में सबसे छोटी उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली डिक्की डोलमा, अंतरराष्ट्रीय स्की खिलाड़ी आंचल ठाकुर, भुवनेश्वरी ठाकुर और संध्या ठाकुर पर हिमाचल प्रदेश में विटर स्पोर्ट्स के रोमांच और उनके संघर्ष को फिल्माया गया है।

ब्रेकिंग द आईस का पोस्टर और प्रोमो कुल्लू उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने आज यहां रिलीज किया। उन्होंने फिल्मकार डॉ. देवकन्या को फिल्म निर्माण के लिए बधाई दी और बेहतरीन कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म साहसिक और  रोमांचकारी खेल की खूबियों और चुनौतियों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और विशेषकर कुल्लू जिले में साहसिक खेलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां और माहौल है और फिल्म इन खेलों को बढ़ावा देने में मददगार सिद्ध होगी।

प्रोमो जारी करते समय स्कीयर्ज आंचल ठाकुर और संध्या ठाकुर भी मौजूद थीं। डॉ. रिचा ने कहा कि फिल्म के माध्यम से लड़कियां इन चार महान खिलाड़ियों को करीब से जान पाएंगी और उनके  साहसिक प्रदर्शन को देखकर निश्चित तौर पर प्रेरित होकर स्कींग, पर्वतारोहण जैसे रोमांचकारी खेलों को अपनाएंगी। फिल्म से जहां हिमाचल प्रदेश में विटर स्पोर्टस को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं प्रदेश की लड़कियां इस फील्ड को करियर के रूप में अपनाने के लिए उत्साहित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक खेलों की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं और युवक-युवतियों को किसी एक खेल को अपनाकर महारत हासिल कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे खेलों में रूचि लें और व्यसनों से दूर रहे। ऐसा करने से जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »