मुंबई। एकता कपूर के चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी शो में एंट्री करने वाली हिना खान ने शो को एक लेवल अप भी कर दिया है। कोमोलिका के किरदार से उन्होंने शो में एंट्री की है। वहीं दर्शकों को अपनी झलक दिखाकर उनको दीवाना भी बना दिया है, मगर पिछले कुछ एपिसोड्स से हिना खान दिखाई नहीं दे रही है।
फैंस शो में हिना को काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसका बुरा हिना के फैंस को लग सकता है। खबरों के अनुसार, हिना अभी कुछ दिनों तक दर्शकों से दूर रहेंगी।
आपको बता दें कि, कसौटी का हिस्सा बनने से पहले हिना खान ने कई सारे प्रोजेक्ट साइन किए थे।हिना अभी अपने उन सभी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। साथ ही वह अपने आने वाले शो के लिए बाइक राइडिंग के हुनर भी सीख रही हैं। हिना कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ मालदीव भी घूमने गई थीं। यही वजह है कि वह शो में लंबे समय से दिखाई नहीं दे रही हैं।