17 Apr 2024, 02:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नहीं दिखेंगी दयाबेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 11:00AM | Updated Date: Nov 9 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब आप दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को नहीं देख पाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। हालांकि दिशा ने शो के लिए अपनी फीस जरूर बढ़ा दी।पिछले साल सितंबर से दयाबेन शो से दूर हैं। उनके फैंस लगातार पर्दे पर उनका इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा अब शो नहीं करेंगी। खबर है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति मयूर खुश नहीं हैं।

 वे चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़ कर बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें। दिशा की बेटी अभी बहुत छोटी है ऐसे में उनके पति चाहते हैं कि दिशा का सारा ध्यान अभी बच्चे की परवरिश पर हो। इससे पहले शो में वापसी करने के लिए दिशा ने शर्त रखी थी कि वह हर एपिसोड का 1.50 लाख रुपए चार्ज करेंगी। इसके अलावा वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं।

दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आई थीं। दिशा मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके न होने पर मेकर्स ने स्टोरीलाइन में कई चेंज किए लेकिन, अब वे और ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने दिशा से वापस आने के लिए कहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »