29 Mar 2024, 02:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारती सिंह और उनके पति हर्ष को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 12:22PM | Updated Date: Sep 24 2018 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कॉमेडियन क्‍वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया है और दोनों कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे दोनों पति-पत्नी ने जब अपना ब्‍लड टेस्‍ट करवाया तो उनकी प्‍लेटलेट्स में कमी देखी गई। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें सलाह दी कि वे अस्‍पताल में भर्ती हो जाएं। 
 
खबर के मुताबिक दोनों अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्‍हें पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होने तक अस्‍पताल में ही रखा जाएगा। दोनों को 22 सितंबर को तेज बुखार आने की वजह से अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। 
 
खबरें थी कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया बिग बॉस के घर का हिस्‍सा बनने वाले हैं। सीजन 12 के लॉन्चिंग के वक्त भारती और हर्ष को बतौर पहली सेलेब जोड़ी इंट्रोड्यूस करवाया था। दोनों को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारती और हर्ष को अच्छा खासा भुगतान भी किया गया। इसके अलावा भारती और हर्ष की जोड़ी का शो में होने का कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »